बेतिया , मार्च 22 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के बगहा दो प्रखंड में दूसरे केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार की पहल पर भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र में विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह जिलाधिकारी से किया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित