नयी दिल्ली , मार्च 06 -- अमेरिका और इजरायल द्वारा गत 28 फरवरी को ईरान पर किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे 14,992 यात्री अब तक भारत लौट आये हैं।
ये यात्री विभिन्न भारतीय तथा विदेशी विमान सेवा कंपनियों की उड़ानों में भारत आये हैं। इनमें 7,205 अकेले 05 मार्च को देश लौटे हैं जब एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयर इंडिया और अकासा ने भी पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से नियमित उड़ानें शुरू कीं। सभी विमान सेवा कंपनियां विशेष राहत उड़ानों का भी परिचालन कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित