चंडीगढ़ , मार्च 11 -- पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बुधवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए एलपीजी, पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी न होना सुनिश्चित किया जाए।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल ), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री कटारूचक ने निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और जनता के बीच घबराहट को रोकने के लिए समन्वित उपायों की आवश्यकता पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित