मुंबई , मार्च 01 -- पश्चिम एशिया और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के मद्देनज़र भारत सरकार के दूतावासों ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के उन निवासियों से, जो वर्तमान में विदेश में हैं, शांत रहने, संयम बरतने और भारतीय प्राधिकरणों द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
परामर्श के अनुसार, रामल्ला (फिलिस्तीन), दोहा (कतर), रियाद (सऊदी अरब), तेल अवीव (इज़राइल), तेहरान (ईरान), बगदाद (इराक), कुवैत, बहरीन, मस्कट (ओमान), जॉर्डन और अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में रह रहे भारतीयों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
भारतीय दूतावासों ने नागरिकों को अनावश्यक आवाजाही से बचने, स्थानीय प्रशासन और भारतीय मिशनों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित दूतावास से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी है। मिशन 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह विदेशों में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार तथा संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में घटनाक्रम की निगरानी कर रही है। सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित दूतावास से तुरंत संपर्क करें।
भारतीय दूतावासों ने नागरिकों को अनावश्यक आवाजाही से बचने, स्थानीय प्रशासन और भारतीय मिशनों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित दूतावास से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी है। मिशन 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित