दुबई , मार्च 10 -- पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के कारण इस महीने के अंत में दोहा में होने वाली आईसीसी बोर्ड और कमेटी की बैठकों को रद्द कर दिया गया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार फ़ाइनेंस कमेटी से जुड़ी कुछ विशेष बैठकें अगले कुछ सप्ताह में ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। अप्रैल में आमने-सामने बैठकों की संभावना अभी भी खुली है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या हवाई क्षेत्र इतना खुल गया है कि बोर्ड और कमेटी सदस्य सुरक्षित रूप से उड़ान भर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित