नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में खड़ी बस में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब करीब 12:00 बजे हुई।

दमकल विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।घायल व्यक्ति को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई है जो बस में हेल्पर के रूप में काम करता था।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित