, Jan. 31 -- बेतिया, 31 जनवरी (वार्ता बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को 503 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने कोइरगावा चौक के समीप वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक से 503 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित