बेतिया,10फरवरी(वार्ता) बिहार में पश्चिमी चम्पारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड से पुलिस ने बाइक सवार दो लोगो को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस एवं विशेष जाँच दल (एसआईटी) को गुप्त सूचना मिली थी कि चरस की खेप लेकर तस्कर ट्रेन से बाहर जाने के फिराक में है।

सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की। इसके बाद रेलवे स्टेशन के रास्ते मे संदिग्ध हालत में एक बाइक सवार को रोककर टीम ने तलाशी ली तो उनके पास से 2.26किलो चरस बरामद हुआ। टीम ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के क्रम में महिला ने अपनी पहचान बेतिया नगर थाना के बसवरिया निवासी चांदनी सिंह एवं बाइक चालक ने अपना नाम गोपालपुर के मलाही टोला निवासी बिनोद साहनी बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित