बेतिया,2फरवरी(वार्ता) बिहार में पश्चिमी चम्पारण के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान एक बंदी की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया निवासी गोरख मुखिया (75) के रूप में हुई है।
मंडल कारा के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रामानुज राम ने बताया कि गोरख मुखिया दमा की बीमारी से पीड़ित था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोरख मुखिया 10 अक्टूबर 2025 से मंडल कारा में बंद था और जेल जाने के समय से ही अस्वस्थ था। इससे पहले भी नवंबर माह में दो बार उसे इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित