बेतिया, फरवरी 07 -- बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र से पुलिस ने 39 किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिधवलिया के समीप सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 39 किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है।तस्करी में प्रयुक्त नेपाली नंबर की बाइक भी जब्त कर ली गई। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत सात लाख 80 हजार रूपये है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के पर्सा जिले के पोखरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बैरिया निवासी लछनदेव यादव के पुत्र रम्भू कुमार यादव तथा विश्वनाथ सहनी के पुत्र नगिन्द्र सहनी के रूप में की गयी है। इस संबंध में एसएसबी इंस्पेक्टर दीमवेश्वर दास के आवेदन पर कंगाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित