बेतिया , अप्रैल 24 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र में विवादित जमीन पर पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि घोड़पकड़ी गांव में विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा पेड़ काटा जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर इनरवा थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के थानों की पुलिस के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया गया। तलाशी अभियान के दौरान एक पिस्तौल बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित