बेतिया, फरवरी 03 -- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने कार पर लदी 10 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर आर्यन राज ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि शराब तस्कर कार के माध्यम से शराब की खेप लेकर जाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में सुप्रिया रोड पर वाहनों की जांच शुरू की गई।इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार से 10 कार्टन में रखी 86.40 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद कार पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्री राज ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के फुलझरिया निवासी आनंद कुमार और बगही निवासी चंद्रशेखर सिंह के रूप में की गई है। शराब की खेप को मोतिहारी ले जाने की योजना थी। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित