आइजोल , दिसंबर 14 -- मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्य प्रदेश के वन्यजीव अपराध नियंत्रण प्राधिकरण, मिजोरम वन विभाग की वन्यजीव अपराध इकाई और कोलासिब जिले के वन्यजीव वार्डन ने एक संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी मामले में शुक्रवार को मिजोरम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान उत्तरी मिजोरम के कोलासिब वेंगलाई बाजार निवासी लालटलानकुंगा के रूप में हुई है, जिसे 12 दिसंबर को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

मध्य प्रदेश वन्यजीव अपराध रेंज अधिकारी प्रंकज शर्मा के अनुसार यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश में अवैध पशु तस्करी रैकेट के एक बड़े भंडाफोड़ के सिलसिले में की गई है।

श्री शर्मा ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों ने लालटलानकुंगा को मुख्य सरगना के रूप में पहचाना, जिससे मिजोरम में उसकी गिरफ्तारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित