नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- विमानन क्षेत्र की सरकारी कंपनी पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह मायाबंदर के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर ने श्री विजया पुरम से सुबह करीब 8:45 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 45 मिनट बाद समुद्र में गिर गया।

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। एक वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी पर क्रैश लैंडिंग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित