मुंबई , फरवरी 12 -- भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और गायिका गोल्डी यादव का गाना "झटका मारे फिगर तेरा" का पोस्टर रिलीज हो गया है।
इस गाने में पवन सिंह का एकदम नया और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं उनके साथ तमन्ना भाटिया की मौजूदगी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांसिंग स्टाइल को लेकर दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि यह गाना पूरी तरह से डांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है।
पवन सिंह का स्टाइलिश लुक और तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अवतार फैंस को खासा आकर्षित कर रहा है।इस गाने के बोल राहुल यादव ने लिखे हैं और संगीत दीपक दिलकश ने दिया है। वीडियो डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है, जबकि इसका निर्माण राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया है। यह गाना फिल्म "डाकू" का हिस्सा है, जो पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।पोस्टर के साथ ही यह भी घोषणा कर दी गई है कि "झटका मारे फिगर तेरा" गाना 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित