धर्मशाला , नवंबर 27 -- दुनिया की कुछ सबसे कठिन पर्वत चोटियों को फतह करने वाली भारतीय पर्वतारोही अंजलि शर्मा ने रवांडा के सिविल इंजीनियर से शादी कर जीवन के नये अध्याय की शुरूआत की है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गमरू गांव की इस प्रसिद्ध पर्वतारोही ने रवांडा मूल के सिविल इंजीनियर य्वेस काज़ियुका के साथ धर्मशाला के आर्मी रेस्ट हाउस में एक भावपूर्ण समारोह में शादी कर ली। इस विवाह में गहरे प्रेम का भारतीय पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सुंदर मिश्रण देखने को मिला।
अंजलि और य्वेस की मुलाकात 2023 में मॉस्को में हुई थी, जहां दो वैश्विक यात्रियों के बीच एक साधारण दोस्ती धीरे-धीरे विश्वास, सम्मान और साझा सपनों पर आधारित एक मजबूत बंधन में बदल गयी। वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत य्वेस ने भारतीय रीति-रिवाजों को पूरी ईमानदारी के साथ अपनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित