नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ कई संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संसद भवन में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर शुक्रवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रोफ़ाइल वाली एक पुस्तिका भी गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित