हल्द्वानी , अप्रैल 18 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान समाज के लोगों ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार से कुछ मांगें भी उठाईं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यूजीसी और एससी-एसटी कानून को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि इन नीतियों का असर युवाओं पर पड़ रहा है कार्यक्रम में आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए और इसे लेकर पुनर्विचार की मांग की गई।

वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अपनी आवाज मजबूत करने के लिए संगठित होना जरूरी है। इस दौरान कुछ वक्ताओं ने केंद्र सरकार और राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि राजनीति में वोट बैंक की भूमिका बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि समाज की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और सरकार को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन तेज किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित