ऋषिकेश 22अक्टूबर ( वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और इसमें विश्व के विभिन्न देशों से आए साधकों तथा पर्यटकों ने हिस्सा लिया।

यह पर्व धार्मिक आस्था के प्रतीक के साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों को उनकी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन में विश्व की समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रकृति के संरक्षण लिया। गोवर्धन पूजा, प्रकृति और उसके संसाधनों का सम्मान का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित