मुरैना , फरवरी 06 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में परचून से भरे एक कंटेनर में अचानक लगी आग से कंटेनर जलकर खाक हो गया।

आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात कंटेनर परचूनी का सामान लेकर ग्वालियर से आगरा (उत्तरप्रदेश ) जा रहा था, तभी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बैरियर के समीप उसमें आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दी। इसी बीच चालक ने जलते हुए कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर उसने दमकल दस्ते को तत्काल आग की सूचना दी। दमकल पहुंचने से पूर्व ही कंटेनर ओर उसमें भरा परचून का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित