पटना , फरवरी 03 -- धोखाधड़ी से मकान किराया पर लेने और धमकी देने के मामले में पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया है।
सांसदों एवं विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय ने मामले के अभियुक्त श्री यादव के अलावा शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद की लगातार अनुपस्थिति के कारण यह आदेश जारी किया है। इससे पूर्व तीनों अभियुक्तों की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी का वारंट एवं इश्तिहार जारी किया जा चुका था। मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 07 फरवरी 2026 की अगली तिथि निश्चित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित