जयपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान में दूरदर्शन जयपुर के समाचार विभाग में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार और कॉपी एडिटर देवेन्द्र शर्मा का बुधवार दोपहर जयपुर में निधन हो गया।
श्री शर्मा मंगलवार रात जयपुर में झालाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बाद में उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन के समाचार से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। श्री शर्मा ने दूरदर्शन से पहले कई समाचार पत्रों में भी कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित