रायसेन , अप्रैल 15 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सांची के एक स्थानीय पत्रकार की इलाज में कथित लापरवाही और एंबुलेंस उपलब्ध न कराए जाने के कारण हुई मौत के मामले में आज रायसेन जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सागर तिराहे से शुरू हुई रैली जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस बल तैनात रहा, जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

मृतक के पुत्र यश सोनी ने बताया कि उनके पिता दीपक सोनी का 10 अप्रैल को बाइक दुर्घटना में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वीआईपी ड्यूटी के चलते उन्हें समय पर एंबुलेंस और समुचित उपचार नहीं मिल सका। उनका आरोप है कि इलाज में देरी के कारण उनके पिता की जान नहीं बचाई जा सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित