भरतपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के भूरापुरा गांव में शराब के नशे में पत्नी की हत्या के बाद फरार पति का शव शनिवार को रिंग रोड के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूरापुरा निवासी दिनेश कुशवाहा (40) अपनी पत्नी मथुरा (35) की पीटपीट कर हत्या करने के बाद से फरार था। पुलिस ने शव पेड़ से उतरवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिनेश अपनी पत्नी को पीट रहा था तो पास में ही झोपड़ी में रहने वाली मृतका की छोटी बहन जमुना बहन की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची थी, लेकिन दिनेश ने उसे भी डंडा मारकर भगा दिया। बाद में उसकी बहन की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित