नरसिंहपुर , फरवरी 07 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदवारा गांव निवासी राजाराम ने शनिवार को बरगी ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक दिन पहले शुक्रवार को उसकी नवविवाहिता पत्नी रेशमा (18) की कीटनाशक दवा के सेवन से मृत्यु हो गई थी।

पत्नी की असामयिक मौत से आहत राजाराम गहरे सदमे में था। परिजनों के अनुसार वह इस दुख को सहन नहीं कर सका और शनिवार को उसने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित