रायगढ़, अक्टूबर 05 -- छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लैलूंगा के बड़े केला गांव में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत पति जब पत्नी से ज़बरदस्ती करने लगा, तो पत्नी ने आत्मरक्षा और गुस्से में यह कदम उठा लिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गुप्तांग पर सात से आठ टांके लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात की ये घटना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित