शिवपुरी , फरवरी 01 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में ग्राम राधापुर के पास दो दोस्तों ने मिल कर अपने एक दोस्त की पत्थर मार कर हत्या कर दी, जिसका शव आज सड़क किनारे से बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने मृतक का नाम राजेंद्र वंशकार (38) बताया है। प्रारंभिक जानकारी में पता लगा है कि तीनों मित्रों ने बीती रात शराब का सेवन किया था। तभी किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया और दो लोगों ने मिलकर अपने तीसरे साथी की हत्या कर दी। मृतक का शव आज ग्राम राधापुर के पास सुजावनी रोड किनारे से बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने राजेन्द्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित