शिवपुरी , फरवरी 1 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में ग्राम राधापुर के पास दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव शनिवार को सड़क किनारे बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान राजेंद्र वंशकार (38) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके दो दोस्त बीती रात साथ में शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर राजेंद्र वंशकार पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित