सागर , अप्रैल 24 -- मध्यप्रदेश में सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेह चौकी के ग्राम खजूरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात खजूरा निवासी मोहन गौंड ने अपनी पत्नी देवकी गौंड (28) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित