शहडोल , अप्रैल 11 -- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद पुलिस ने पति रवि कचेर के आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी ज्योति कचेर और उसकी सहेली रानी द्विवेदी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों जेल भेजने का आदेश दिया है।पुलिस ने ज्योति केचर और उसकी सहेली को शुक्रवार को गिरफ्तार किया ओर उसके बाद अदालत में पेश किया।

सूत्रों के अनुसार रवि का पत्नी ज्योति से अक्सर विवाद होता रहता था। विगत तीन अप्रैल को ज्योति अपनी सहेली रानी के घर चली गई। विवाद इतना बढ़ा कि रवि ने उसी रात रानी द्विवेदी के घर के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। जिसकी चार अप्रेल की रात रीवा मेडिकल कॉलेज मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने जाँच के बाद दोनों सहेलियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित