हरिद्वार , मार्च 14 -- पंतजलि विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विषयक विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एनआइएन) , पुणे के सहयोग से आयोजित शनिवार को यहां ओज़ोन थेरेपी पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी।

कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं समेकित स्वास्थ्य सेवाओं में ओज़ोन थेरेपी के चिकित्सीय उपयोगों के बारे में जागरूक करने और उनके ज्ञान को समृद्ध करने के लिए किया गया।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में डॉ. प्रणव खवाले, मेडिकल ऑफिसर तथा डॉ. मार्श्लीन एंटनी, मेडिकल ऑफिसर, एनआइएन ने ओज़ोन थेरेपी के वैज्ञानिक सिद्धांत, चिकित्सीय लाभ, क्लिनिकल उपयोग एवं सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न रोगों के प्रबंधन में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान प्रायोगिक प्रदर्शन एवं संवादात्मक चर्चा भी आयोजित की गयी, जिससे प्रतिभागियों को ओज़ोन थेरेपी में प्रयुक्त उपकरणों, प्रक्रियाओं एवं क्लिनिकल प्रोटोकॉल की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित