गांधीनगर , फरवरी 02 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राजस्व क्षेत्र में राज्य में विभिन्न इनामी जमीनों के अवैध कब्जा अधिकार को नियमित करने का सोमवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
श्री पटेल के इस निर्णय के अनुसार रीग्रांट की गई हो या करने योग्य होने पर भी रीग्रांट नहीं हुई है, ऐसी जमीन को आसानी से नियमित किया जा सकेगा। इसके लिए जमीन की मौजूदा जंत्री दर की 20 फीसदी कब्जा अधिकार राशि जमा कर नियमित किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित