अहमदाबाद , जनवरी 28 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के प्रति बुधवार को शोक व्यक्त किया है।
श्री पटेल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।" इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने लिखा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।" महाराष्ट्र के विकास और लोककल्याण के लिए उन्होंने दिया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ॐ शांति।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित