द्वारका , जनवरी 29 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को द्वारका में द्वारकाधीश के दर्शन करके पूजा-अर्चना की।

श्री पटेल ने भगवान द्वारकाधीश के चरणों में शीश नवाकर दर्शन किये। उन्होंने इस अवसर पर राज्य के नागरिकों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की और भक्तिभाव से शास्त्रोक्त विधिपूर्वक पादुका पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित दर्शनार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को 'जय द्वारकाधीश' कहा। जिला प्रशासन ने उन्हें अंगवस्त्र, द्वारका मंदिर की प्रतिकृति, फूल और तुलसी से बनी अनुग्रहम अगरबत्ती तथा प्रसाद अर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री और विधायक मुलुभाई बेरा, जिला कलेक्टर राजेश तन्ना, पुलिस अधीक्षक जयराजसिंह वाला और अग्रणी मयूरभाई गढ़वी सहित स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित