गांधीनगर , जनवरी 14 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उमंग एवं उल्लास के उत्तरायण पर्व के अवसर पर बुधवार को गांधीनगर में सेंट्रल विस्टा में सहाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ किया।

श्री पटेल ने नगरवासियों के साथ पतंग उड़ाने के आनंद में सहभागी होकर मुरमुरे के लड्डू और चिक्की का वितरण किया तथा राज्य के सभी नागरिकों को उत्तरायण पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार पतंग उड्डयन के पर्व में लोग अपनी पतंग को आकाश में उड़ाते हैं, उसी प्रकार यह पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उन्नति के साथ सुख, शांति और समृद्धि की भी नई ऊंचाइयां प्राप्त कराने वाला उमंग पर्व बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित