गांधीगर , फरवरी 02 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यहां राज्य के सूचना एवं प्रसारण सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने सोमवार को नयी दिल्ली में मिली विजेता ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर मुख्य सचिव एम. के. दास, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव संजीव कुमार तथा सूचना आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित परेड में गुजरात की झांकी को लगातार चौथी बार 'पॉपुलर चॉइस श्रेणी' में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए 30 जनवरी को विधिवत रूप से ये ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किये गये थे।
नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र को गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने स्वीकार किया था। इसके साथ ही झांकी निर्माण की प्रक्रिया के समय राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक नृत्यों की प्रतियोगिता में गुजरात के नृत्य को प्रोत्साहक पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित