पटना , जनवरी 21 -- पटना जिला अधिवक्ता संघ में आधे शतक तक वकीलों की सेवा करने वाले हरदिल अजीज चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी उमेश प्रसाद का बुधवार को निधन हो गया, जिसके बाद वकीलों ने एक शोक सभा का आयोजन कर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कर्मचारी उमेश प्रसाद 1980 से संघ के वकीलों की सेवा करते रहे थे। आज प्रातः उसका अपने आवास पर निधन हो गया। वकीलों ने संध्या 4:00 बजे संघ भवन में अपने अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर अपने अजीज सेवक उमेश प्रसाद को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित