पटना , अप्रैल 02 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 232 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, परिचय कुमार ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को मुसल्लहपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बकरी मंडी के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध नशीले इंजेक्शन की खरीद-बिक्री की जा रही है।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 232 विभिन्न ब्रांड के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित