पटना , जनवरी 28 -- बिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 700 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार पटना पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानांतर्गत विशेष समकालीन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मसौढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के क्रम में 700 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित