पटना , फरवरी 09 -- बिहार में पटना जिले के खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी, डॉ. गौरव कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को खाजेकला थाना को सूचना प्राप्त हुई कि नौजर घाट के समीप दो व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।प्राप्त सूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की गई, जिसमें दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
डॉ. कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुकों के पास से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस, एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित