पटना , फरवरी 01 -- बिहार में पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जुगाड़ गाड़ी पर सवार लोग शनिवार की देर रात माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिये मोकामा जा रहे थे।इस दौरान राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 33 पर अज्ञात वाहन ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी महेश मांझी (35),मुन्नी मांझी (35) और संजय मांझी (40), के रूप में की गयी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित