पटना , मार्च 28 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 21.181 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को आलमगंज थानांतर्गत रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट में एक संगठित गिरोह से संबंधित कुछ तस्करों द्वारा नशीला पदार्थ लेकर आने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।अग्रतर तलाशी के क्रम में 1.681 किलोग्राम तैयार ब्राउन शुगर , 2,15,000 नगद राशि , सात मोबाइल फोन एवं 01 ऑटो रिक्शा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित