पटना , जनवरी 21 -- बिहार में राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय 02) साकेत कुमार ने बुधवार को बताया कि मछली गली मुहल्ला निवासी विजेन्द्र कुमार ने मंगलवार की रात आपसी विवाद में अपनी पत्नी प्रीति कुमारी (22) पर सिलबट्टा से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद विजेन्द्र कुमार फरार हो गया।

श्री कुमार ने बताया कि परिजनों ने प्रीति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जांच के लिये बुलाया गया है।आरोपी विजेन्द्र की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित