पटना , फरवरी 27 -- बिहार में राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवारकी रात आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करबिगहिया रेलवे स्टेशन के समीप एक घर में अचानक आग लग गयी। इस घटना में बलिराम चौधरी की पत्नी मालती देवी (65) की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जांच के लिये बुलाया गया हैं। इस संबंध में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित