पटना , मई 05 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आलमगंज एवं खाजेकला थाना क्षेत्र से रंगदारी की मांग एवं लूट की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान दो देशी पिस्तौल, एक मैगजीन एवं आठ कारतूस बरामद किए गए हैं।
श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित कुमार एवं मोहम्मद फैजान का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित