पटना , फरवरी 01 -- स्टेज ओटीटी ऐप पर रिलीज़ हो चुकी भोजपुरी वेब सीरीज़ "जान लेगी सोनम" का ट्रेलर पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम "विरासत" के दौरान विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

ट्रेलर के स्क्रीन पर आते ही कॉलेज परिसर में मौजूद छात्राओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जान लेगी सोनम के प्रमोशन के सिलसिले में पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेब सीरीज़ से जुड़े कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। कलाकारों ने बताया कि पटना के दर्शक कंटेंट को दिल से अपनाते हैं और यहां से मिलने वाला रिस्पॉन्स हमेशा खास होता है। उन्होंने कहा कि "जान लेगी सोनम" की कहानी उनके लिए भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण रही और हर किरदार में कई परतें हैं, जिन्हें निभाना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट में चीफ कंटेंट ऑफिसर परवीन सिंघल, कंटेंट हेड निधि मिश्रा, जबकि कंटेंट मैनेजर्स की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह और अमर दुबे ने संभाली है। वेब सीरीज़ में संयुक्ता राय, गोलू तिवारी, संजय पांडे, मोनी रॉय, गौरव पंडित, प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत, राहुल आदित्य, विद्या सिंह, शालिनी कश्यप, नेहा तिवारी और गोपाल चौहान जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित