पटना , मार्च 06 -- नशामुक्ति के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पटना मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं।
पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और उत्पाद,मद्यनिषेध और निबंधन विभाग के आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया जा सके।
पटना मैराथन-2026 में प्रतिभागियों के लिए चार प्रकार की दौड़ों की व्यवस्था की गई है, जिसमें फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी तथा 05 किमी दौड़ शामिल हैं। मैराथन का फ्लैग ऑफ पूर्वाह्न 03:00 बजे किया जाएगा तथा पारितोषिक वितरण समारोह पूर्वाह्न 07:30 बजे से प्रारंभ होगा। दौड़ का मार्ग गांधी मैदान से गंगा पथ एवं अटल पथ होते हुए शिवपुरी पथ के मध्य निर्धारित किया गया है। मैराथन के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित