पटना , फरवरी 09 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 124 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि रविवार हत्या के कांड में तीन, लूट कांड में तीन, हत्या का प्रयास कांड में 24, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 17,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 34, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में 24 तथा शराब पीने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 275.465 लीटर विदेशी शराब ,1124.4 लीटर देसी शराब, पांच आग्नेयास्त्र, 12 कारतूस, दो मैगजीन, 12 वाहन, 438965 रूपया और 11 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित