पटना , अप्रैल 25 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 121 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हत्या के कांड में 01, पुलिस पर हमला कांड में तीन, एससी/एसटी कांड में 01, हत्या का प्रयास के कांड में 11 ,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 19,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 35 ,शराब तस्कर, होम डिलीबरी करने वाले 18 और शराब पीने वाले 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 0.9 लीटर विदेशी शराब, 471.1 लीटर देशी शराब, 479 ग्राम गांजा, 1613 लीटर कफ सिरप, 02 आग्नेयास्त्र, 11 कारतूस, 05 वाहन और 04 मोबाइल, 510 रूपया,01 चाकू फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित