पटना, मार्च 13 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 119 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि गुरूवार को हत्या के कांड में तीन,लूट के कांड में पांच, बलात्कार कांड में एक,अपहरण कांड में एक,एससी.एसटी कांड में एक,महिला उत्पीड़न कांड में तीन,हत्या का प्रयास के कांड में 19, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 24,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 25,शराब तस्कर / होम डिलेबरी मामले में 11 और शराब पीने वाले 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में 100.8 लीटर विदेशी शराब, 434.35 लीटर देशी शराब, 595.1ग्राम गांजा, पांच आग्नेयास्त्र, 26 पीस कारतूस, आठ वाहन, 26790 रूपया, आठ मोबाइल फोन और अन्य सामान जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित